क्या ऐसा हो सकता है कि अंडरवर्ल्ड का कोई धर्म हो और वे पैसे की वसूली से लेकर खून तक करने के पहले धर्म देखते हों? किसी डॉन के बारे में सुना है कि वह अपने धर्म के लोगों को नहीं मारता हो और दूसरे धर्म के लोगों से दुश्मनी मोल लेता हो? ऐसा शायद कल्पना या फिल्मों में हो सकता है। डॉन या बड़े अपराधी का धर्म से कोई लेना-देना नहीं होता और वे पैसे के मामले में किसी के नहीं होते। मंदिर या मस्जिद से उनका नाता सिर्फ रस्मी होता है। कोई डॉन मंदिर में इसलिए मत्था टेकता है कि वह हिन्दू धर्म से जुड़ा है तो कोई मस्जिद में नमाज़ इसलिए पढ़ता है कि वह मुसलमान है और इस तरह से वह अपने अनुयायियों की तादाद बढ़ा सकता है। धर्म या मज़हब उनके लिए महज आस्था का सवाल है और उससे वे जुड़े हुए हैं।
अब अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद कई नेता और धर्म के ठेकेदार उसे हिन्दू धर्म का समर्थक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि वह हिन्दू रक्षक है। साध्वी प्राची कह रही हैं कि वह हिंदू शेर है और वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ा। उसे मौका मिले तो पाकिस्तान में छिपे दाऊद की गर्दन पकड़ सकता है। ऐसा लगता है कि साध्वी और उन जैसे लोगों को यह पता नहीं कि छोटा राजन ही दरअसल वह मुजरिम है जिसने दाऊद इब्राहिम के पैर पसारने में मदद की थी। उसकी लोमड़ी जैसी बुद्धि और शूटर्स के गिरोह ने दाऊद को मुंबई में ताकत दी थी। ऐसी दलील देने वालों को यह भी मालूम नहीं है कि छोटा राजन दाऊद इब्राहिम का जिसे आतंकवादी बताया जाता है, दायां हाथ था। वह उसके सभी गुनाहों का साथी था और खुले आम वसूली करता था। उस पर मुंबई में 17 लोगों की हत्या का आरोप है जिसमें ज्यादातर हिन्दू ही थे। पत्रकार जे डे की हत्या राजन ने ही करवाई थी, यह बात सभी जानते हैं। ऐसे न जाने कितने नाम हैं।
छोटा राजन तो 1989 में दाऊद के पास दुबई चला गया था जहां दोनों में काफी मतभेद हो गए और वे एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। उसके बाद से राजन का रास्ता बदल गया लेकिन उसने अपराध और वसूली का काम नहीं छोड़ा। अगर वह देशभक्त या धर्म प्रेमी होता तो भारत आकर सरेंडर कर देता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह बाहर के देशों से ऑपरेट करता रहा और अपराध का अपना साम्राज्य चलाता रहा।
ऐसा सिर्फ हमारे देश में हो सकता है कि धर्म के आधार पर किसी माफिया डॉन को महिमा मंडित किया जाए। सिर्फ इसलिए कि वह हिन्दू है और दाऊद के गुर्गों को मरवाने में बड़ी भूमिका निभाई, उसे देशभक्त या महान नहीं कहा जा सकता है। यह तो देशभक्ति का अपमान होगा। एक बड़ा अपराधी कई तरह के रंग बदलता है और लोग उससे धोखा खा जाते हैं। इस मामले में भी ऐसा हो रहा है। अपराधी का धर्म उसके चरित्र से जुड़ा नहीं होता। वैसे भी शेरों का कोई धर्म नहीं होता और शेर महज शेर होता है। उसे हिन्दू या मुसलमान की श्रेणी में डालना हास्यास्पद है।

No comments:
Post a Comment