कैलिफोर्निया के 17 साल के मोशे काई कावलीन के पास दो डिग्रियां हैं। कावलीन ने 11 साल की उम्र में कम्युनिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। उसके बाद 15 साल की उम्र में लॉस एंजिल्स के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से मैथ में बैचलर्स की डिग्री हासिल की।
इस साल उन्होंने ब्रांडेस यूनिवर्सिटी से साइबर सिक्योरिटी में मास्टर्स करने के लिए ऑनलाइन क्लासेज लेना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने एक किताब भी लिखी है। इसमें उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। किताब में उन्होंने दूसरों से सुनी कहानियों को भी शामिल किया है। कावलीन का कहना है कि वह इस साल के आखिर तक पायलट का लाइसेंस लेने के लिए भी प्लान बना रहा है।
कावलीन की मां ताईवान और पापा ब्राज़ील से है। इनका कहना है कि कावलीन ने पढ़ाई बहुत जल्दी पूरी कर ली। वहीं कावलीन कहता है, 'मैं बहुत साधारण हूं। मेरा केस कोई खास नहीं है। यह बस पेरेंटिंग, मोटिवेशन और इंसपिरेशन का कॉम्बिनेशन है। एडवर्ड्स में नासा के आर्मस्ट्रांग फ्लाइट रिसर्च सेंटर में काम करने के दौरान मैं अपने आप को लोगों से कमपेयर करने लगा हूं। मैं कोशिश करता हूं कि अपना बेस्ट दूं'।
मैथ्स के प्रोफेसर डैनियल जज कहते हैं, 'मुझे लगता है ज्यादातर लोग सोचते हैं कि कावलीन जीनियस है। यह स्वाभाविक रूप से आता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में उसने बहुत मेहनत की है। शायद ही किसी स्टूडेंट ने इतनी मेहनत की हो'।
कावलीन ने बताया, 'मुझे विश्वास नहीं हुआ कि जिस नासा ने उम्र की वजह से मुझे रिजेक्ट किया था उसने मुझे काम करने को बुलाया है'। नासा में कावलीन के बॉस और मेंटर अर्टीगाल का कहना है कि उनके प्रोजेक्ट के लिए कावलीन बिल्कुल परफेक्ट है। उन्हें एक ऐसे इंटर्न की जरूरत थी जिसे सॉफ्टवेयर मैथ्स अलॉगरिदम की समझ हो, साथ ही एक पायलट की जरूरत भी थी।
अर्टीगाल कहते है कि ऑफिस में वह बहुत शांत तरीके से काम करते हैं और उनके पास बहुत अचछा ह्यूमर है। ब्रांडैस यूनिवर्सिटी से मास्टर्स करने के बाद वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बिजनेस में मास्टर करना चाहते है। वह साइबर सिक्योरिटी कंपनी भी शुरू करना चाहते है। फिलहाल वह अभी अपने 18वें जन्मदिन का इंतजार कर रहे है ताकि वह ड्राइवर का लाइसेंस हासिल कर पाए।

No comments:
Post a Comment