Monday, 9 November 2015

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्टः अगले 15 साल में होंगे 10 करोड़ लोग गरीब

अगले 15 सालों में गरीबों की संख्या 10 करोड़ और बढ़ जाएगी। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में ये कहा गया है। क्लाइमेट चेंज इसकी मुख्य वजह होगी। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्लोबल वार्मिंग और उसके प्रभाव के कारण गरीबी खत्म करना बहुत मुश्किल है।

वल्ड बैंक के प्रेसिडेंट जिम योंग किम ने कहा कि क्लाइमेट चेंज सबसे ज्यादा गरीबों को प्रभावित करती है। हमारा लिए लाखों लोगों को गरीबी से बचाना एक चुनौती है। रिपोर्ट में बताया गया कि गरीब अमीरों के मुकाबले क्लाइमेट में आ रहे बदलाव के चपेट में जल्दी आ जाते है। उनके पास अच्छे से बना घर नहीं होता। क्लाइमेट चेंज का जमीनों पर बुरा असर पड़ता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इन्हें लॉस का कोई रिफंड नहीं मिलता है।

अभी से लेकर 2030 तक अगर कुछ नीतियां अपनाई जाएं तो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि 2030 तक ग्लोबल वार्मिंग इतना बढ़ जाएगा कि लोग बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।

यह रिपोर्ट 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाले यूएन क्लाइमेट समिट में पेश किया जाएगा। समिट में ग्लोबल वार्मिंग की नई चुनौतियों पर चर्चा होगी।

No comments:

Post a Comment