Thursday 26 November 2015

10 देश जिन्हें माना जाता है महिलाओं के लिए 'असहिष्णु

दुनिया के लगभग हर कोने की महिलाएं किसी ना किसी तरह से प्रताड़ना का शिकार होती रहती है। इसको रोकने के लिए हर जगह की सरकार, लोग, गैर सरकारी संगठन काम करते हैं पर, यह कितना कम हो रहा है इसकी सच्चाई रोज आने वाली खबरें सामने ला देती हैं। दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने भी एक कदम उठाया हुआ है। इसमें 25 नवंबर को 'महिलाओं के विरुद्ध हिंसा खत्म करने वाला दिन' घोषित किया गया है। इस दिन पूरी दुनिया में रेप, घरेलू हिंसा और अन्य हिंसा से शिकार होने वाली महिलाओं के प्रति जागरुकता फैलाने की कोशिश की जाती है।

पर, कौन क्या काम कर रहा है हम इसपर ना जाते हुए आपको बताते हैं 10 ऐसे देशों के बारे में जहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ता जा रहा है, या यूं कहें कि चरम सीमा पर है। यह लिस्ट थॉम्पसन रॉयटर्स फाउंडेशन, वर्ल्ड रिपोर्ट 2014 और फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की ओर से जुटाए गए आंकडों के आधार पर तैयार की गई है।

10. ब्राजील

कुछ मामले में तारीफ हासिल करने के बावजूद ब्राजील के कुछ आंकड़े हैरान करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर 15 सेकंड में एक महिला के ऊपर हमला होता है। हर दो घंटे में एक महिला की हत्या भी की जाती है।

9. मेक्सिको

2010-11 में 4,000 महिलाओं के गायब होने की खबर मेक्सिको में सामने आई थी। 2012 में प्रति एक लाख आबादी पर एक मर्डर भी दर्ज किया गया था। मेक्सिको का लीगल सिस्टम महिलाओं को घरेलू और यौन उत्पीड़न से पूरी तरह सुरक्षित नहीं करता। भले ही देश में यौन उत्पीड़न के लिए सजा का प्रावधान है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि कोर्ट पुरुषों को उचित सदा नहीं देती।

8. केन्या

केन्या की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। लेकिन परिवार में महिलाओं को आय का हिस्सा नहीं मिलता। देश में महिलाओं में एचआईवी रेट्स के आंकड़े भी पुरुषों के मुकाबले अधिक हैं। इसकी पीछे वजह बताई जाती है कि सेक्स लाइफ के ऊपर महिलाओं का पूरा कंट्रोल नहीं होता।

7. इजिप्ट

इजिप्ट में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की घटना इतनी ज्यादा होती है कि कोई सामान्य विजिटर भी इसे महसूस कर सकता है। 2011 के इजिप्ट क्रांति के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ अपराध में इजाफा हुआ है। इजिप्ट के अदालत में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले भी आसानी से स्वीकार नहीं किए जाते। शादी, तलाक, चाइल्ड कस्टडी और पारिवारिक संपत्ति के मामले में भी इजिप्ट में महिलाओं को उचित हक नहीं मिलते। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2011 में इजिप्ट में भीड़ द्वारा 19 यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए।

6. कोलंबिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 2010 में कोलंबिया की 45,000 महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हुईं। घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिलाओं को आखिर में न्याय भी ठीक से नहीं मिलता। कुछ संस्थाएं महिलाओं के फ्रीडम और इंसाफ के लिए काम करती हैं, लेकिन उससे स्थिति बहुत बेहतर नहीं हुई है।

5. सोमालिया

रेप, फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन, बाल विवाह, शादी के बाद मृत्यु जैसी समस्याओं से सोमालिया जूझ रहा है। देश की 95 फीसदी महिलाएं फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन से गुजरती हैं। 4 से 11 साल की उम्र में उनका जेनिटल म्यूटिलेशन किया जाता है। सिर्फ 9 फीसदी महिलाएं हेल्दी कंडिशन में बच्चे को जन्म देती है।

4. भारत

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के बावजूद भारत में महिलाओं की स्थिति बेहतर नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख के मुताबिक, पिछले 30 सालों में गर्भ में ही मार दिए गए लड़कियों की संख्या कई लाख है। इसकी वजह से देश में महिला और पुरुष का अनुपात भी बढ़ गया है। दूर-दराज के इलाकों के अलावा बड़े शहरों में भी महिलाओं के साथ गैंग रेप और रेप की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। बाल विवाह भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हफिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर रोज औसतन 670 महिलाएं भारत में सेक्शुअल हरैसमेंट की शिकार होती हैं। अगर हरैसमेंट, रेप और महिलाओं की हत्या के मामलों को जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा हर दिन औसतन 848 का हो जाता है। सिर्फ 2013 में देश में 34,000 महिलाओं के साथ रेप किया गया। जबकि कई महिलाओं को तो सीधे ट्रैफिकर्स को बेच दिया जाता है। भारत की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या देश के औसत से करीब तीन गुना पहुंच जाता है।


3. पाकिस्तान

पाकिस्तान में कुछ संस्कृति और धार्मिक मान्यताएं महिलाओं के खिलाफ है। इसकी वजह से महिलाओं को न सिर्फ धमकियां मिलती हैं, बल्कि बाल विवाह और जबरन विवाह भी किया जाता है। कई जगहों पर महिलाओं के ऊपर पत्थर मारने और एसिड अटैक की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। पाकिस्तान के ह्यूमन राइट कमिशन के मुताबिक हर साल करीब 1,000 लड़कियों की इज्जत के नाम पर हत्या कर दी जाती है और करीब 90 फीसदी पाकिस्तानी महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं।


2. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो

कॉन्गो को जेंडर वॉयलेंस के लिए सबसे खराब देशों में एक कहा जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ के मुताबिक, हर दिन 1150 औरतों का यहां रेप किया जाता है। देश में महिलाओं के स्वास्थ्य का हाल भी बेहद बुरा है। करीब 57 फीसदी प्रेग्नेंट महिलाएं एनिमिया से पीड़ित रहती हैं।

1. अफगानिस्तान

अफगानिस्तान को महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में सबसे ऊपर रखा जाता है। यहां निरक्षर महिलाओं की संख्या 87 फीसदी है। जबकि 70 से 80 फीसदी महिलाओं की जबरन शादी की जाती है। 54 फीसदी महिलाओं की शादी 15 से 19 की उम्र में ही हो जाती है। इसके अलावा भारी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार भी होती हैं।

No comments:

Post a Comment